पाक में पकड़े गए सैनिक के परिवार से राजनाथ ने की बात

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार(30 सितंबर) की रात उस भारतीय सैनिक के परिवार से बात की, जिसके पाकिस्तान में पकड़े जाने की खबर सुनकर उसकी दादी की मृत्यु हो गई है। गृह मंत्री ने चंदू बाबूलाल चौहान की दादी के निधन की खबर सुनने के बाद चौहान के परिवार के सदस्यों को फोन किया। चंदू बाबूलाल चौहान महाराष्ट्र के धुले से हैं।

इसे भी पढ़िए :  गिरिराज सिंह ने हिंदुओं को कहा हिजड़ा और भी कई बांटने वाली बातें...देखिए वीडियो

सूत्रों ने बताया कि चंदू की दादी ने जब यह खबर सुनी कि चंदू को पाकिस्तानी सेना ने पकड़ लिया है, तो उन्हें सदमा लग गया और उनकी मौत हो गई। सिंह ने चंदू के परिजनों को यह आश्वासन दिया कि सरकार चंदू को सुरक्षित स्वदेश वापस लाने का भरसक प्रयास कर रही है।

इसे भी पढ़िए :  टैल्गो ट्रेन का ट्रायल हुआ सफल: 11 घंटे 48 मिनट में पहुंची दिल्ली से मुंबई

भारतीय सेना के सूत्रों ने गुरुवार को बताया था कि 37 आरआर से एक सैनिक गलती से नियंत्रण रेखा के दूसरी तरफ चला गया। पाकिस्तान को डीजीएमओ द्वारा हाटलाइन पर सूचित किया गया है।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी से थमीं GST की रफ्तार! अब 1 अप्रैल से नहीं बल्कि अगले साल सितंबर से होगा लागू