2 अक्टूबर को ग्राम सभा का आयोजन करें सभी राज्य: केंद्र

0
ग्राम सभा

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने सभी राज्यों से ग्राम सभा का आयोजन करने को कहा है, जिसमें यह चर्चा हो कि गरीब परिवार के अभाव को घटाने के सिलसिले में पंचायतें कहां खड़ी हैं।

इसे भी पढ़िए :  बुरहान की मौत का बदला लेने के लिए कोर्ट में धमाके: NIA

ग्रामीण विकास सचिव अमरजीत सिन्हा ने राज्यों के ग्रामीण विकास प्रधान सचिवों को लिखे पत्र में कहा है कि ‘‘गांधी जयंती गरीबों के अभावों को घटाने की दिशा में हुई प्रगति और प्राथमिकताओं पर चर्चा करने के लिए ग्रामसभाओं के पास एक मौका है।’’

इसे भी पढ़िए :  मुख्य न्यायधीश की चिंता जायज, जजों के रिक्त पदों को जल्द भरा जाना चाहिए: नीतीश कुमार

इस कवायद के जरिए केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय इस बारे में एक नजरिया हासिल करना चाहता है कि हर ग्राम पंचायत गरीबी मुक्त होने में कहां खड़ी है।

इसे भी पढ़िए :  वरूण गांधी ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ खोला मोर्चा, बीजेपी आरएसएस के नेताओं पर साधा निशाना