नोटबंदी एक पागलपन का फैसला हैं: राम जेठमलानी

0
जेठमलानी

बीजेपी के पूर्व नेता और वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी ने सरकार द्वारा किए गए नोटबंदी के फैसले पर सवाल उठाए है। उन्होनें कहा है कि सरकार के इस फैसले से नुकसान ज्यादा होगा और फायदा कम होगा।

इसे भी पढ़िए :  10 मिनट में देखिए पिछले 24 घंटे का पूरा घटनाक्रम और आज की एक्सक्लूसिव खबरें, GOOD MORNING COBRAPOST

राम ने कहा कि जो पैसा लोगों को आसानी से मिल जाता था उसे लेने में लोगों को मुश्किल हो रही है। जेठमलानी बोले कि यह एक पागलपन वाला फैसला है, मुझे तो कोई दिक्कत नहीं हो रही है लेकिन मैं भी अभी कम पैसे निकाल पा रहा हूं। उन्होनें बोला कि पहले कहा गया था कि 90 लाख करोड़ के काला धन की बात कही गई थी, उसे वापिस लाने पर काम होना चाहिए। पीएम मोदी पर हमला करते हुए जेठमलानी बोले कि मैंने मोदी जी से कहा था कि जो आपने जनता से वादे किए वो अभी तक पूरे नहीं हो पाए है।

इसे भी पढ़िए :  बीजेपी के मिशन 2017 का आगाज़, पीएम मोदी आज गोरखपुर में करेंगे चुनावी रैली