मुस्लिमों ने क्रबिस्तान की जमीन मंदिर निर्माण के लिए कर दी दान

0
दान
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

जहां एक तरफ अयोध्या में राम मंदिर और बाबरी मस्जिद के लिए लड़ाई होती दिखती हैं राजनीती की जाती हैं। वहीं राजस्थान के सीकर जिले के लोगों ने आपसी प्यार को दिखाते हुए एक नई मिसाल पेश की है। मंदिर के लिए क्रबिस्तान की जमीन दान की हैं।

राजस्थान के सीकर जिले के कोलिडा गांव में मुस्लिम समुदाय के लोगों नें इस्तेमाल में बंद हो चुके एक कब्रिस्तान की  जमीन हिन्दू समुदाय को मंदिर निर्माण के लिए दान कर दी है। बीते कई सालों से कब्रिस्तान की जमीन का कोई इस्तेमाल नहीं हो रहा था। ऐली स्थिति में मुसलिम समुदाय ने इसे दान करने का फैसला किया। मुस्लिम समुदाय ने कुल दो बीघा के क्षेत्रफल की जमीन दान की है। हिंदुस्तान टाइम्स की इस खबर के मुताबिक गांव का जाट समुदाय से जुड़े मील समाज को मंदिर निर्माण के लिए जमीन की जरूरत थी।

इसे भी पढ़िए :  मंदिर में हरि भजन गा रहे मुसलमान, क्या है वीडियो का सच ?

ऐसे में गांव के मुसलमान उनकी इस मदद करने के लिए आगे आए। गांव के पंचों में से एक मोहम्मद इशाक बताते हैं कि मंदिर के लिए जमीन की जरूरत की खबर मिलते ही उन्होंने मुस्लिम समुदाय के सभी लोगों और बुजुर्गों से बातचीत की। सभी सदस्यों के साथ बातचीत के बात जमीन को मंदिर निर्माण के लिए दान करने का फैसला लिया गया। जमीन दो हिस्सों में दान की गई थी। सबसे पहले 1 बीघा जमीन दी गई थी जिस पर सुर्जल माता के मंदिर का निर्माण किया गया था।

इसे भी पढ़िए :  वाराणसी भगदड़: राज्य सरकार है मौतों की जिम्मेदार- दत्तात्रेय

अगले पेज पर पढ़िए आगे की खबर-

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse