दिल्ली :  फ़िर हुआ चलती कार में रेप

0
फोटो: साभार

दक्षिणी दिल्ली : धौलाकुआं के पास चलती कार में महिला के साथ उसके दोस्त ने अपने साथियों की मौजूदगी में दुष्कर्म किया और फिर उसे चलती कार से फेंक दिया। पीड़िता को काफी चोटें भी आई है। पीड़िता ने मंगलवार को अंबेडकर नगर थाना पहुंच पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मुख्य आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार 31 वर्षीय पीड़िता दक्षिणपुरी इलाके में रहती है। वह तलाकशुदा है और एक निजी कंपनी में काम करती है। पीड़िता की हरिनगर निवासी 28 वर्षीय युवक से दोस्ती है। वह प्लेसमेंट एजेंसी चलाता है। सोमवार को पीड़िता उक्त दोस्त और उसके दो अन्य साथियों के साथ हरिनगर में पार्टी मनाने गई थी। सभी लोगों ने जमकर शराब पी रखी थी। देर रात पार्टी खत्म होने के बाद वह सभी के साथ कार से घर लौट रही थी। आरोप है कि मुख्य आरोपी कार में उसके साथ छेड़खानी करने लगा। विरोध किया तो उसने जान से मारने की धमकी देकर कार में ही उसके साथ दुष्कर्म किया। धौलाकुंआ के पारस चलती कार से नीचे फेंककर आरोपी फरार हो गया। ऑटो से किसी तरह अपने घर दक्षिणपुरी वापस लौटने के बाद पीड़िता ने मंगलवार की सुबह अंबेडकर नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के अनुसार पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आरोपी के बारे में पुलिस अधिक जानकारी नहीं दे रही है।

इसे भी पढ़िए :  30 तारीख को आई सैलरी, 1 से शुरू हुई जंग, 2 को बैंकों के बाहर पहुंची जनता, देखिये सैलरी पर संघर्ष COBRAPOST SPECIAL