रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने नियमों का उल्लंघन करने पर बुधवार को पांच विदेशी बैंकों पर जुर्माना लगाया है। इन बैंकों में बैंक ऑफ अमेरिका, स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक, आरबीएस, बैंक ऑफ टोक्यो मित्सुबिशी और डॉयचे बैंक शामिल हैं। इन पर आरबीआई के नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माना लगाया गया है। बैंक ऑफ अमेरिका, स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक, आरबीएस और बैंक ऑफ टोक्यो मित्सुबिशी पर 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है गया, जबकि डॉयचे बैंक पर 20 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है।