RBI: अब जिस ब्रांच में खाता है, वहीं जमा करा सकेंगे पुराने नोट !

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

 व्यापारी और किषान सप्ताह में निकाल सकते हैं 50000 रुपय तक

दास ने कहा कि प्रधानमंत्री के ऐलान के बाद से अब तक प्रधानमंत्री और वित्तमंत्री को कई प्रतिनिधियों से शादी इत्यादि के लिए नकदी निकासी के नियमों को आसान बनाने की गुहार की गई। इसलिए शादियों के लिए नकदी निकासी सीमा को आसान बनाया गया है, जिस बैंक खाते से उन्हें नकदी का आहरण करना है उसकी केवाईसी (अपने ग्राहक को पहचानो) नियमों की प्रक्रिया पूरी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ढाई लाख रुपए केवल एक खाते से निकाले जा सकते हैं। साथ ही किसानों और छोटे व्यापारियों को बैंकों से नकदी निकालने में कुछ राहत दी है।

इसे भी पढ़िए :  उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए आज NDA और UPA उम्मीदवार करेंगे नामांकन

किसान और छोटे व्यापारी अब बैंकों से सप्ताह में 50,000 रुपए तक की नकदी निकाल सकेंगे। सरकार ने किसानों को उनके बैंक खाते में पहुंचे फसली लोन से हर सप्ताह 25,000 रुपए तक निकालने की अनुमति देने का फैसला किया है। यह सीमा किसान क्रेडिट कार्ड पर भी लागू होगी। इसके अलावा यदि किसानों को चेक अथवा आरटीजीएसी के जरिये उनके बैंक खाते में भुगतान मिलता है तो वह प्रति सप्ताह 25,000 रुपए तक की अतिरिक्त राशि निकाल सकेंगे। कृषि उत्पादन विपणन समिति (एपीएमसी) पंजीकृत व्यापारी अब सप्ताह में 50,000 रुपए तक की निकासी कर सकेंगे।

इसे भी पढ़िए :  साबरमति आश्रम के बाद, शिंजो अाबे और उनके पत्नी के साथ सीदी सैयद मस्जिद पहुंचे मोदी
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse