भारतीय रक्षा सौदों में दलाली का बड़ा खुलासा, रॉल्स रॉयस पर ‘सीक्रिट पेमेंट्स’ का आरोप

0
रॉल्स रॉयल
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

ब्रिटिश कंपनी रॉल्स रॉयल पर भारतीय रक्षा सौदों में दलाली का बड़ा मामला सामने आया है। रॉल्स रॉयस पर बड़ा रक्षा सौदा हासिल करने के लिए भारत में दलाल को करीब 10 मिलियन पाउंड (करीब 82 करोड़ रुपए) देने का आरोप लगा है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रॉल्स रॉयस ने भारतीय वायु सेना के इस्तेमाल में आने वाले हॉक एयरक्राफ्ट्स के इंजन का कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के लिए दलाल को ‘सीक्रिट पेमेंट्स’ किए। बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार हथियारों के डीलर सुधीर चौधरी नामक एक व्यक्ति को कंपनी की तरफ से इन पैसों का भुगतान किया गया। सुधीर चौधरी पर पहले से ही भारत में रक्षा सौदों की दलाली का आरोप है। भारतीय सरकार ने सुधीर चौधरी को ब्लैक लिस्ट कर रखा है। वह फिलहाल लंदन में बसे हुए हैं।

इसे भी पढ़िए :  देश और दुनिया के पूरे घटनाक्रम पर एक नजर… बड़ी सुर्खियां और एक्सक्लूसिव खबरें, GOOD MORNING COBRAPOST में

भारतीय सरकार की इस ब्लैकलिस्ट में शामिल कंपनियों और लोगों से संपर्क के दौरान सरकारी अधिकारियों और मंत्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की भी चेतावनी दी गई है। भारत में रक्षा सौदों के लिए दलाली करना अपराधिक मामला है। मीडिया रिपोर्ट में सुधीर चौधरी के वकील के हवाले से यह भी कहा गया है कि उनके क्लाइंट ने न तो कभी किसी भारतीय अधिकारी को रिश्वत दी है और न ही किसी रक्षा सौदे में दलाल की भूमिका निभाई है।

इसे भी पढ़िए :  कश्मीर : अब डॉक्टरों ने भी पकड़ी आतंक की राह, सुरक्षाबलों के सामने बड़ी चुनौती

अगली स्लाइड में पढ़ें कौन है सुधिर चौधरी नाम का ये शख्स।

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse