देश के लिए खतरा है RSS की विचारधारा: दिग्विजय सिंह

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने आरएसएस के दृष्टिकोण को ‘विभाजनकारी’ बताते हुए उसे भारत के लिए ‘खतरा’ बताया। उन्होंने संघ को ‘कैंसर’ करार देते हुए देश को इस खतरे से बचाने के लिए सभी ‘उदारवादी’ एवं आधुनिक सोच वाले व्यक्तियों से एकजुट होने की अपील की।

इसे भी पढ़िए :  'तैमूर' की वकालत में उतरे दिग्विजय सिंह पर भड़के लोग, लिखा- अपने बेटे का नाम दुर्योधन और बेटी हो तो सूपर्नखा रखना

उन्होंने कहा कि संघ की विचारधारा इस देश के लिए खतरा है और इससे विचारधारा के स्तर पर लड़ने की जरूरत है। ये ‘सबका साथ सबका विकास’ एक थोथा नारा है। वे इस नारे में यकीन नहीं रखते, उनके लिए तो ये महज एक जुमला है। उन्होंने कहा कि इसलिए सांप्रदायिक सद्भाव, सदाचार के मूल आधार सहिष्णुता में विश्वास रखने वाले सभी उदारवादी व्यक्तियों को इस कैंसर के खिलाफ एकजुट होकर लड़ना होगा।

इसे भी पढ़िए :  1947 की CID रिपोर्ट के हवाले से दावा-RSS चीफ गोलवलकर ने दी थी गांधी को मारने की धमकी