2. एक अगस्त को कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) से आरटीआई के तहत केंद्रीय सेवाओं में एससी, एसटी, ओबीसी कर्मचारी की संख्या के बारे में जानकारी मांगी थी। डीओपीटी ने 18 अगस्त 2016 को जवाब दिया कि केंद्र के 33 मंत्रालयों/विभागों में कुल 2 लाख 44 हजार 428 कर्मचारी कार्यरत हैं, इसमें से 34 हजार 866 ओबीसी वर्ग के कर्मचारी हैं।
इस साल ओबीसी कर्मचारियों की संख्या अनुसूचित जाति के कर्मचारियों (46049) से कम है
आरटीआई के मुताबिक साल 2015 में 5 लाख 81 हजार 179 कर्मचारी, साल 2014 में 5 लाख 76 हजार 499 कर्मचारी और साल 2013 में 5 लाख 24 हजार 577 ओबीसी वर्ग के कर्मचारी थे। वहीं, साल 2012 में अनराक्षित वर्ग के 16 लाख 92 हजार 605, ओबीसी के 4 लाख 90 हजार 231 और एससी वर्ग के 5 लाख 12 हजार 969 कर्मचारी केंद्रीय सेवाओं में थे।