मोदी के सपने पर सवाल! वित्त मंत्रालय ने भी माना 100% कैशलेस नहीं हो सकता इंडिया!

0
वित्त
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

पीएम मोदी ने देश को कैशलेस अर्थव्यवस्था की तरफ बढ़ने और देश की जनता से किसी भी खरीदारी के बदले डिजिटल भुगतान करने का आह्वान किया है। केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री संतोष कुमार गंगवार ने पीएम के इस फैसले को एक बड़ा कदम बताया। संतोष गंगवार ने कहा है कि हमने कभी भी 100 फीसदी कैशलेश अर्थव्यवस्था की बात नहीं कही है लेकिन अगर 15 से 20 फीसदी लोग भी कैशलेस लेनदेन का प्रयोग करते हैं, तो यह सरकार और अर्थव्यवस्था के लिए एक बड़ी कामयाबी होगी, क्योंकि कैशलेश पूरी तरह से पारदर्शी और कारगर है।

इसे भी पढ़िए :  बेनामी संपत्ति के खिलाफ एक्शन, VIP इलाकों और हाइवे के पास प्रॉपर्टी की जांच शुरू

वित्त राज्य मंत्री संतोष गंगवार ने कहा, ‘मौजूदा समय में दुनिया के कई देशों में कैशलेस लेनदेन चल रहा है। जहां तक देश का सवाल है तो हमने कभी नहीं कहा कि हम 100 फीसदी कैशलेस होंगे, लेकिन अगर 15-20 फीसदी लोग भी कैशलेस लेनदेन की ओर चले जाते हैं तो यह एक बड़ी उपलब्धि होगी क्योंकि यह पारदर्शी और कारगर है।’

इसे भी पढ़िए :  रिर्वस रेट में बढ़ोतरी, रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, जानिये क्या होगा असर

नोटबंदी की घोषणा के एक महीने से अधिक समय गुजरने के बाद भी बैंकों और एटीएम के बाहर लगी लंबी लाइनों के बारे में गंगवार ने कहा, ‘यह बात सही है कि 15 लाख करोड़ रुपये से अधिक की मुद्रा थी, जिसको वापस लिया जा रहा है. स्वाभाविक है कि इस फैसले से कुछ तो असुविधा होगी ही।’ अस्पतालों, पेंशनधारक बुजुर्गों, महिलाओं को बैंकों में अभी भी परेशानियों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री ने पहले ही 50 दिन के कष्ट की बात कही है। अभी बैंकों की कुछ शिकायतें आ रही है उस पर हमने ध्यान दिया है और प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।’

इसे भी पढ़िए :  पीएम मोदी के बयान पर आजम खान का तंज, उखाड़ फेंकने की दी चेतावनी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse