बीजेपी नेता का ये कैसा बयान जिससे मच गया सियासी गलियारों में तूफान

0
बीजेपी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

महाराष्ट्र में बीजेपी अध्यक्ष रावसाहेब दानवे की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दानवे पर औरंगाबाद के वोटर्स को निगम चुनाव से एक दिन पहले रिश्वत लेने के लिए उकसाने का आरोप है।

 

असल में दानवे ने शनिवार(17 सितंबर) को औरंगाबाद जिले के पैठान में नगर निकाय चुनाव प्रचार के दौरान भीड़ को संबोधित कर रहे थे। जहां उन्होने कहा कि, आज 17 दिसंबर है और कल 18 दिसंबर है। मैं जानता हूं कि आप सभी लोग घर जाने को बेचैन होंगे। चुनाव से पहले की शाम बहुत महत्वपूर्ण होती है क्योंकि आपको अचानक लक्ष्मी के दर्शन होते हैं। अगर ऐसी लक्ष्मी आपके दरवाजे पर आ रही है तो उसका स्वागत कीजिए। लेकिन आपने जिसे भी वोट देने का निश्चय किया है उस फैसले पर अडिग रहें। विपक्षी कांग्रेस ने दानवे के बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा कि यह चुनाव प्रचार के दौरान लोगों से धन स्वीकार करने के लिए कहना है।

इसे भी पढ़िए :  यूपी चुनाव 2017: ओपिनियन पोल में सरकार बनाने के करीब बीजेपी

 

कांग्रेस ने राज्य चुनाव से अपील करते हुए कहा है कि दानवे के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया जाए। राज्य पार्टी के प्रवक्ता सचिन सावंत ने कहा, दानवे का बयान वोटरों से चुनाव प्रचार के दौरान धन स्वीकार करने की अपील करने जैसा है।

इसे भी पढ़िए :  'सामना' में बीजेपी को शिवसेना की धमकी, महाराष्ट्र विरोधी नीति हुई तो राज्य के बाहर फेंक देंगे

अगली स्लाइड में पढ़ें खबर का बाकी अंश

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse