SBI ने अपने 6 लाख ATM कार्ड किए ब्लॉक, जानिए आपका हुआ या नहीं

0
sbi
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम कार्ड से धोखाधड़ी का मामला सामने के बाद SBI ने करीब 6 लाख खाता धारकों के एटीएम कार्ड ब्लॉक कर दिये हैं। बताया जा रहा है कि भारतीय बैंक अपने 32 लाख से भी ज्यादा ग्राहकों के डेबिट कार्ड या तो रिप्लेस कर सकते हैं या फिर पिन चेंज करने के निर्देश दे सकते हैं। इसके अलावा बिना पिन डाले होने वाली इंटरनेशनल ट्राजेक्शन को भी ब्लॉक किया जा रहा है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है कि कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक लोगों का डेटा चोरी होने का डर है, जिसका दुरुपयोग चीन से हो रहा है। माना जा रहा है कि यह भारत के फाइनेंशियल डेटा में अब तक की सबसे बड़ी सेंधमारी हो सकती है।

इसे भी पढ़िए :  मिशन 2019 के लिए बीजेपी में जल्द होंगे बड़े बदलाव

दरअसल एक एटीएम के जरिए इन 32 लाख डेबिट कार्ड में वायरस फैल गया है। इसी वजह से इन कार्ड का डाटा लीक होने का खतरा बना हुआ है। संदिग्ध 32 लाख डेबिड कार्ड में से 26 लाख Visa और Master-Card के हैं, वहीं 6 लाख RuPay प्लेटफॉर्म के हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित बैंक में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, यस बैंक और एक्सिस बैंक बताए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  रेलवे ने बुनियादी ढ़ाचे के विकास के लिए किया केरल के साथ समझौता

धोखाधड़ी वाली इन वारदातों को रोकने के नज़रिये से एसबीआई द्वारा ये अहम फैसला लिया गया है। एसबीआई ने अपने खाता धारकों से परेशान ना होने की अपील की है और साथ ही ये विश्वास दिलवाया कि जल्द ही बैंक द्वारा नए एटीएम कार्ड जारी कर दिये जाएंगे।

इसे भी पढ़िए :  विजय माल्या ने अपने बच्चों को दिए 4 करोड़ डॉलर, अब सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब

अगली स्लाइड पर पढ़ें पूरी खबर

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse