सुप्रीम कोर्ट ने आसाराम को नहीं दी जमानत, इलाज के लिए हवाई जहाज से एम्स लाने के आदेश

0
आसाराम

नई दिल्ली। नाबालिग से रेप के मामले में आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से एकबार फिर निराशा हाथ लगी है। सुप्रीम कोर्ट से आसाराम को अंतरिम जमानत नहीं मिली है। आसाराम ने मेडिकल ग्राउंड के आधार पर जमानत मांगी थी।

इसे भी पढ़िए :  सुप्रीम कोर्ट ने कहा, सरदारों पर चुटकुले बैन तो नहीं कर सकते, लेकिन....

कोर्ट ने एम्स के डॉक्टरों का एक बोर्ड बनाया है और आसाराम को हवाई जहाज के जरिए एम्स लाने के आदेश भी दिए हालांकि समय एम्स के मेडिकल सुप्रीटेंडेंट को तय करने को कहा।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी: सुप्रीम कोर्ट की केंद्र को फटकार, कहा-मामला गंभीर, सड़कों पर हो सकते हैं दंगे

कोर्ट ने कहा कि एक हफ्ते में बोर्ड की रिपोर्ट कोर्ट को सौंपने को बाध्य नहीं कर सकते। कोर्ट ने मीडिया कवरेज पर भी रोक लगाने इंकार कर दिया। आसाराम ने कहा कि वह बीमारी के कारण बोर्ड के सामने नहीं आ सकते।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी से आतंकी फंडिंग पर लगी रोक : अरुण जेटली

गौरतलब है कि आसाराम पिछले तीन साल से जेल में बंद हैं और पहले भी मेडिकल आधार पर जमानत की मांग कर चुके हैं, लेकिन सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिल पाई थी।