भारतीय नौसेना को बड़ा झटका, स्कॉर्पियन पनडुब्बी से जुड़ी खुफिया जानकारी हुईं लीक

0

भारतीय नौसेना के लिए तैयार की गई स्कॉरपीन-क्लास पनडुब्बी की युद्धक क्षमता से जुड़ी गुप्त जानकारी लीक हो गई है। इसे भारतीय नौसेना  के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। फ्रांसीसी रक्षा सौदों के कॉन्ट्रैक्टर डीसीएनएस द्वारा डिज़ाइन की गई और भारत में मझगांव डॉक पर बनाई जा रही इस पनडुब्बी से जुड़े लीक की जानकारी एक ऑस्ट्रेलियाई दैनिक ने बुधवार को दी।

इसे भी पढ़िए :  राहुल गांधी के सुरक्षाकर्मियों ने प्लेन के पायलटों से मांगा लाइसेंस, ईंधन भी जांचने को कहा

sabmarine

ऑस्ट्रेलियन मीडिया के मुताबिक भारतीय नौसेना के लिए बनायी जा रहीं स्कॉर्पियन सबमरीन से जुड़ी ख़ुफ़िया सूचनाएं लीक हो गई हैं। ऑस्ट्रेलियाई अंग्रेजी अखबार के मुताबिक लीक हुआ ये डाटा भारत के पड़ोसी देश चीन और पाकिस्तान के लिए काफी अहम् साबित हो सकता है।

इसे भी पढ़िए :  EXCLUSIVE: अखिलेश सरकार में क्या है यादवों की हत्या का राज? दिल थामकर पढ़ें ये खास तहकीकात

submerine 2

ऑस्ट्रेलियाई दैनिक के मुताबिक उसे पनडुब्बी से जुड़ी गोपनीय जानकारी वाले लीक हो चुके 22,400 पृष्ठ, जिन पर ‘रेस्ट्रिक्टिड स्कॉरपीन इंडिया’ (Restricted Scorpene India) लिखा हुआ है, पढ़ने का मौका मिला है। ये पृष्ठ दरअसल पनडुब्बी के संचालन के लिए बनाए गए पूर्ण दस्तावेज़ (ऑपरेटिंग मैनुअल) का हिस्सा हैं।

3.5 अरब अमेरिकी डॉलर के इस सौदे के तहत बनने वाली कुल छह पनडुब्बियों में से पहली आईएनएस कलवरी इस समय मुंबई में बनाई जा रही है। इन पनडुब्बियों को अपनी तरह की पनडुब्बियों में सबसे आधुनिक माना जाता है। ये पानी के भीतर इतनी कम आवाज़ करती हैं कि इनकी भनक लगना नामुमकिन न सही, बेहद मुश्किल ज़रूर होता है।

इसे भी पढ़िए :  अपनी शक्ति का विस्तार करने में जुटा भारतीय सेना