अलगाववादी नेता शब्बीर शाह के बेहद करीबी असलम वानी को ईडी ने किया गिरफ्तार

0

टेरर फंडिंग मामले में अलगाववादी नेताओं के खिलाफ कानूनी शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पहले से गिरफ्तार और फिलहाल न्यायिक हिरासत में मौजूद अलगाववादी नेता शब्बीर शाह के बेहद करीबी असलम वानी को भी ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है।

इसे भी पढ़िए :  मोदी को गाली देने वाली महिला की हकीकत जानकर हैरान हो जाएंगे आप, नाम है नाज़मीन शेख- पढ़िए पूरा सच

ईडी ने टेरर फंडिंग मामले में वानी को श्रीनगर से गिरफ्तार किया है और उन्हें दिल्ली लाए जाने की तैयारी की जा रही है। इससे पहले शब्बीर शाह को 25 जुलाई को श्रीनगर से गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद ईडी की टीम उन्हें दिल्ली लेकर आई।

इसे भी पढ़िए :  घाटी में फिर से हिंसा का माहौल, 1 की मौत, 72 गिरफ्तार

Click here to read more>>
Source: zee news