कश्मीर के ज्यादातर इलाकों में जबर्दस्त ठंड, करगिल में पारा शून्य से नीचे

0
ठंड
File- Photo
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

कश्मीर घाटी के ज्यादातर इलाकों में जबर्दस्त ठंड पड़ रही है। कई जगहों पर तो पारा शून्य से भी नीचे पहुंच गया है। लद्दाख के करगिल सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। यहां तापमान शून्य से 9.2 डिग्री सेल्यिस पहुंच गया। श्रीनगर का तापमान शून्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से चार डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि यहां के तापमान में गुरुवार (17 नवंबर) की तुलना में थोड़ा सुधार दर्ज किया गया है। गुरुवार को यहां का तापमान शून्य से 2.7 डिग्री कम दर्ज किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि जम्मू कश्मीर में करगिल सबसे ठंडा स्थान रहा और रात में यहां का तापमान शून्य से 9.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा। उन्होंने बताया कि लेह शहर का तापमान भी शून्य से 8.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा। लंबे समय तक शुष्क मौसम के बाद यहां ठंडी हवाएं चल रही हैं।

इसे भी पढ़िए :  एसिड की धमकी देकर नाबालिग के साथ रेप
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse