शहाबुद्दीन मामला : सुप्रीम कोर्ट की ये टिप्पणी सुनकर नीतीश को भी शर्म आ गई होगी

0
शहाबुद्दीन
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नई दिल्लीः सुप्रीम कोर्ट में आज आरजेडी के बाहुबली नेता शहाबुद्दीन की जमानत याचिका पर सुनवाई होनी थी। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने ये सुनवाई टाल दी गई है। शहाबुद्दीन के मामले पर सुप्रीम कोर्ट अब 28 सितंबर यानी बुधवार को सुनवाई करेगा। हालांकि बिहार सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से इस मामले में तत्काल सुनवाई की मांग की थी। लेकिन बिहार सरकार की इस मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को जमकर फ़टकार लगाई। बिहार सरकार को फटकार लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ‘जब मामला इतना अर्जेंट था तो हाईकोर्ट ने जब रिहा करने का आदेश दिया, तब जमानत पर रोक की मांग क्यों नहीं की गई।’ आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने चंदाबाबू और बिहार सरकार की याचिका पर सुनवाई की। बिहार में तेजाब में डुबोकर मारे गए तीन भाइयों के पिता चंदाबाबू ने याचिका में कहा है कि शहाबुद्दीन के छूटने से क्षेत्र में डर का माहौल है। बता दें कि वर्ष 2004 में गिरीश और सतीश की हत्या के मामले में शहाबुद्दीन को दिसंबर 2015 में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी।
अगले पेज पर पढ़िए – शहाबुद्दीन ने मीडिया को क्यों ठहराया दोषी

इसे भी पढ़िए :  सुप्रीम कोर्ट ने कहा- क्यों ना शहाबुद्दीन के सारे केस दिल्ली ट्रांसफर कर दिए जाएं
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse