BCCI अध्यक्ष पद से हटाए जाएंगे अनुराग ठाकुर?

0
लोढ़ा पैनल

लोढ़ा पैनल ने बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर को उनके पद से हटाए जाने की मांग की है। लोढ़ा पैनल ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में अपनी रिपोर्ट सौंपी, जिसमें यह मांग की गई है। पैनल ने अपने रिपोर्ट में बीसीसीआई पर आरोप लगाया है कि वह प्रशासन में सुधार के लिए उसकी सुझाई सिफारिशों को नजरअंदाज कर रही है।

इसे भी पढ़िए :  ICC वनडे रैंकिंगः कोहली नंबर वन

पैनल ने बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर सहित आला अधिकारियों को उनके पद से हटाए जाने की भी मांग की ताकि सुधारों को लागू करने में आसानी हो। पैनल ने कहा कि सिफारिशों को लागू करने के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा दी गई छह महीने की मोहलत जल्द खत्म हो रही है बीसीसीआई इसके लिए कोई पुख्ता रोडमैप तैयार करने में मदद नहीं कर रही है।

इसे भी पढ़िए :  DND रहेगा टोल फ्री, सुप्रीम कोर्ट ने दिया कंपनी को झटका, CAG को ऑडिट करने के निर्देश

चीफ जस्टिस टीएस ठाकुर की अध्यक्षता वाली बैंच ने इस मामले पर बीसीसीआई को फटकार लगाते हुए सुधारों को लागू करने को कहा। ठाकुर ने बीसीसीआई से कहा, ‘बीसीसीआई कोर्ट के आदेशों को नजरअंदाज नहीं कर सकती। आपको सही रास्ते पर लाने के लिए हम जरूरी ऑर्डर देंगे।’

इसे भी पढ़िए :  कोयला घोटाले को उजागर करने वाले पूर्व कैग विनोद राय बने BCCI के नए प्रशासक

इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने बीसीसीआई को फटकार लगाते हुए कहा कि अगर बोर्ड खुद को कानून के ऊपर समझता है तो यह गलत है। कोर्ट ने बोर्ड से आदेश का पालन करने को कहा है।