सोनिया गांधी ने कांग्रेस सांसदों को किया डिनर पर इंवाइट, आधे से ज्यादा सांसद नहीं पहुंचे टाइम पर

0
सोनिया गांधी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने संसद के बजट सत्र की समाप्ति के उपलक्ष्य में मंगलवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और सांसदों के लिए रात्रिभोज का आयोजन किया। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, दोनों सदनों के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और गुलाम नबी आजाद, पूर्व मंत्रियों एके एंटनी, पी चिदंबरम और राज्यसभा में कांग्रेस के उपनेता आनंद शर्मा ने सोनिया के साथ भोजन किया। संसद भवन परिसर में सांसदों के कैंटीन में आयोजित डिनर में सोनिया के राजनैतिक सलाहकार अहमद पटेल, पार्टी महासचिवों, प्रभारियों और पार्टी के मीडिया मामलों के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला भी उपस्थित थे।

इसे भी पढ़िए :  डकैत से सांसद बनी फूलन देवी के पति की 'घर वापसी', उम्मेद सिंह ने फिर थामा कांग्रेस का हाथ

 

मंगलवार की शाम कांग्रेस अध्यक्षा ने अपने 44 लोकसभा और 59 राज्यसभा सांसदों के लिए संसद परिसर में इस रात्रि भोज का आयोजन किया था। डिनर में शाही भोजन की जगह पर संसद की कैंटीन से ही खाने का इंतजाम रखा गया था। माना जा रहा था कि इस दावत में कांग्रेस की आगे की रणनीतियों पर भी चर्चा करने का कार्यक्रम था।

इसे भी पढ़िए :  दया ठीक है, लेकिन आवारा कुत्तों को समस्या बनने नहीं दिया जा सकता: SC

 

लेकिन दिलचस्प बात देखिये 103 कांग्रेस सांसदों में से आधे से कम ही 8 बजे यानी तय वक़्त पर पहुंचे, हां, सोनिया, राहुल और मनमोहन ठीक 8 बजे पहुंच चुके थे।

इसे भी पढ़िए :  EVM से छेड़छाड़ संभव नहीं, चुनाव आयोग का Live Demo

अगली स्लाइड में पढ़ें बाकी की खबर

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse