सपा नेता का पीएम और अमित शाह पर तीखा हमला, बताया आतंकवादी

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

मोदी

केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए राजेंद्र चौधरी ने कहा दिल्ली में जो बड़े पदों पर बैठे हुए हैं उन्हें लगता है कि वे जो कहते हैं वही सही है लेकिन उन्हें नहीं पता कि उनके कुछ भी कहने से किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता। इसके बाद चौधरी ने कहा कि मोदी जी कहते हैं कि उत्तर प्रदेश में विकास नहीं हुआ। हम उनसे पूछते हैं वे किस आधार पर यह कहते हैं कि प्रदेश का विकास नहीं हुआ है। मोदी जी अखिलेश सरकार द्वारा प्रदेश में किए गए विकास को झूठा साबित करते रहते हैं जब्कि सबको प्रदेश में जो विकास हुआ है वह दिखाई देता है। हमें तो समझ ही नहीं आता कि देश का प्रधानमंत्री इतनी सफाई से कैसे झूठ बोल लेता है।

इसे भी पढ़िए :  प्रसिद्ध अखबार ने जेसी बॉस को बताया बंगलादेशी वैज्ञानिक, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

इसके बाद चौधरी ने कहा कि बीजेपी को लगता है कि वे हिन्दू और मुसलमान की राजनीति करके आगे बढ़ जाएंगे लेकिन यहां के लोग उनको उनके मंसूबों में कामयाब नहीं होने देंगे। चुनावों के बारे में बात करते हुए चौधरी ने कहा कि हो सकता है कि प्रदेश में बीजेपी को एक या दो सीट मिल जाए जो कि उनके लिए बहुत बड़ी बात होगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी के झूठ बोलने का क्या परिणाम होता है यह तो 11 मार्च को पता चल जाएगा जब चुनावों के नतीजे आएंगे।

इसे भी पढ़िए :  आखिरकार कांग्रेस में शामिल हुए नवजोत सिंह सिद्धू, अमृतसर ईस्ट से लड़ सकते हैं चुनाव
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse