रविवार को बंद रहेंगे बैंक, सोमवार को बदले जाएंगे नोट

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

बैंक

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 नवंबर को देश के नाम संबोधन में 500 और 1000 रुपये के पुराने नोटों को बंद करने का एलान किया था। इसके साथ ही 2000 रुपये और 500 रुपये का नया नोट चलन में आया था। इसके बाद से पुराने नोटों को बदलवाने के लिए लोगों को लंबी कतारों में खड़ा रहना पड़ रहा है। ज्‍यादातर एटीएम मशीनों में पैसेे नहीं है। वहीं सरकार ने पैसों को बदलवाने और जमा कराने के नियमों में भी बदलाव किया है। पहले एक दिन में एक व्यक्ति एटीएम से 2000 रुपए निकाल सकता था। इसके साथ ही पहले पुराने नोट बदलने के लिए सीमा 4000 रखी गई थी, जिसे बढ़ाकर 4500 कर दिया गया था, लेकिन बाद में उसे घटाकर 2000 रुपए कर दिया गया।

इसे भी पढ़िए :  लंबी चलेगी मुसीबत: एटीएम के बाहर लगी रहेंगी कतारें, मशीन में बदलाव में लगेगा वक्त

इसके साथ ही एक व्यक्ति एक सप्ताह में बैंक अकाउंट से 20000 रुपए निकाल सकते हैं, जिसे बाद में बढ़ाकर 24 हजार रुपए कर दिया गया था। साथ ही गुरुवार को सरकार ने दूल्हा, दुल्हन या उनके माता-पिता को बैंक खाते से ढाई लाख रुपए तक नकदी निकासी की अनुमति दी है। किसान और छोटे व्यापारी अब बैंकों से सप्ताह में 50,000 रुपए तक की नकदी निकाल सकेंगे। सरकार ने किसानों को उनके बैंक खाते में पहुंचे फसली लोन से हर सप्ताह 25,000 रुपए तक निकालने की अनुमति देने का फैसला किया है।

इसे भी पढ़िए :  ‘भारतीय सैनिक के शव के साथ बर्बरता मामले में पाक शामिल, मिला सबूत’

यह सीमा किसान क्रेडिट कार्ड पर भी लागू होगी। इसके अलावा यदि किसानों को चेक अथवा आरटीजीएसी के जरिये उनके बैंक खाते में भुगतान मिलता है तो वह प्रति सप्ताह 25,000 रुपए तक की अतिरिक्त राशि निकाल सकेंगे। कृषि उत्पादन विपणन समिति (एपीएमसी) पंजीकृत व्यापारी अब सप्ताह में 50,000 रुपए तक की निकासी कर सकेंगे।

इसे भी पढ़िए :  PM मोदी ने गौरक्षकों का किया अपमान: VHP
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse