डेंगू-चिकनगुनिया मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार को लगाई फटकार

0
सुप्रीम कोर्ट ने

राजधानी में चिकनगुनिया और डेंगू के बढ़ते प्रकोप को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार को फटकार लगाई है। कोर्ट ने कहा है कि सरकार कैसे कह सकती है कि अफसर जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं हैं। ये बेहद गंभीर आरोप हैं।आपको इन अधिकारियों के नाम बताने होंगे। इस मामले में सुनवाई अब 3 अक्टूबर को होगी।

इसे भी पढ़िए :  BCCI चीफ अनुराग ठाकुर की बढ़ी मुश्किल, SC ने कहा- जेल भी जा सकते हैं ठाकुर

कोर्ट ने सोमवार तक इन अफसरों के नाम मांगे और कहा है ये नाम सीलबंद लिफाफे में न हों। आपने खुली अदालत में आरोप लगाया है तो नाम भी खुली अदालत में बोलें।

इसे भी पढ़िए :  कालेधन को सफ़ेद करने में ये 4 नायाब तरीके अपना रहे हैं लोग!

उल्लेखनीय है कि दिल्ली सरकार की ओर से मंत्री सतेंद्र जैन ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दर्ज कर कहा था कि अफसर जिम्मेदारी नहीं ले रहे। सारी फाइलें उपराज्यपाल के पास हैं और अफसर सहयोग नहीं कर रहे हैं। उपराज्यपाल सरकारी कामकाज में अड़ंगा लगा रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  'लाल आतंक' को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए मोदी सरकार का 'मास्टरप्लान', नक्सलियों का होगा सफाया