सर्जिकल स्ट्राइक के अंदर की कहानी, पढ़िए- भारतीय शूरवीरों ने कैसे दिया था मिशन को अंजाम

0
सर्जिकल स्ट्राइक
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse

नई दिल्ली : लाइन ऑफ कंट्रोल के दूसरी ओर पाक समर्थित आतंकी संगठनों के खिलाफ भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक की आधिकारिक डिटेल्स पहली बार सामने आई हैं। सेना की कार्रवाई की डिटेल्स में एक अफसर के उस पराक्रम का भी जिक्र है, जिसने अकेले ही नजदीक लड़ाई में चार लक्ष्यों को तबाह कर दिया। इसके अलावा, एक स्नाइपर, जिसने एक बंकर में छिपे दुश्मनों को निशाना बनाया और उस टीम की बहादुरी का भी जिक्र है, जिसने घटनास्थल पर मौजूद पाकिस्तानी सैनिकों को जानमाल का बड़ा नुकसान पहुंचाया।

इसे भी पढ़िए :  हाफिज सईद के खिलाफ जारी किया गया फतवा, इस्लाम से भी खारिज

इकनॉमिक टाइम्स अखबार का दावा है कि उसने वे दस्तावेज जुटाए हैं, जिनके आधार वीरता मेडल दिए गए। इससे मेडल हासिल करने वाले सैनिकों की बहादुरी का खाका खींचा जा सकता है। सुरक्षा कारणों से उन सैनिकों के नाम गुप्त रखे गए हैं। रिकॉर्ड बताते हैं कि वीरता पदक पाने वाले छह सैनिकों ने खुद कम से कम 10 लक्ष्यों को तबाह किया। इनमें से अधिकतर ने नजदीकी लड़ाई में दुश्मनों को ठिकाने लगाया।

इसे भी पढ़िए :  PM मोदी का बीजेपी सांसदों, विधायकों को बैंकिंग लेनदेन संबंधी निर्देश 'पाखंड': आम आदमी पार्टी

बीते साल 29 सितंबर को हुई सर्जिकल स्ट्राइक के बाद सेना ने एक बयान जारी किया था। इसमें कहा गया था कि एलओसी के दूसरी ओर की गई कार्रवाई में आतंकियों के लॉन्च पैड्स को भारी नुकसान पहुंचा है। हालांकि, उस वक्त अन्य कोई जानकारी शेयर नहीं की गई। यह भी नहीं बताया गया था कि भारत की कार्रवाई में कुल कितने आतंकी मारे गए? लेकिन अब पहली बार आधिकारिक रिकॉर्ड बताते हैं कि इस हमले में आतंकियों के साथ-साथ पाकिस्तानी सेना को भी जानमाल का बड़ा नुकसान पहुंचा था।

इसे भी पढ़िए :  मनोज तिवारी के साथ खाना खाते कपिल मिश्रा कैमरे में कैद, वायरल तस्वीर पर मचा सियासी बवाल

अगले पेज पर पर पढ़िए- क्या कहते हैं पाकिस्तान के इंटरसेप्ट्स

Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse