सर्जिकल स्ट्राइक के ‘सबूत’ ऐसे मिटा रहा है पाकिस्तान

0
पाकिस्तान

उरी हमले के जवाब के तौर पर भारतीय सेना द्वारा किए गए सर्जिकल स्ट्राइक से पाकिस्तान बुरी तरह बौखलाया हुआ है। LoC पर गुरुवार देर रात को 4 घंटे चले इस ऑपरेशन में भारतीय सेना ने 40 आतंकियों को मार गिराया। पाकिस्तान सबूत मिटाने के लिए मारे गए आतंकियों को दफनाने में लगा है।

इसे भी पढ़िए :  BJP नेता कैलाश विजयवर्गीय ने राहुल गांधी को बताया कॉमेडी सर्कस का हीरो

खुफिया एजेंसियों के हवाले से खबर है कि भारतीय सेना के सर्जिकल ओपरेशन में मारे गये आतंकियो को दफनाने का काम पाकिस्तान ने शुरू कर दिया है। पाकिस्तानी सेना सबूत मिटाने के लिए आतंकियो को चुपचाप दफना रही है। लश्कर चीफ हाफिज सईद और जैश चीफ मसूद अजहर को फिलहाल चुप रहने को कहा गया है।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तानी रेस्टोरेंट मालिक ने कर्मचारियों को दिया ऐसा सरप्राइज़ कि उछल पड़े सारे लोग, जरूर पढ़ें

इस सर्जिकल अटैक के बाद यूएन ने भारत और पाकिस्तान से संयम बरतने और बातचीत करने की सलाह दी है। इस सर्जिकल अटैक में पाकिस्तान के दो जवान भी मारे गए हैं, जिसे पाक मानने को तैयार नहीं है उसका कहना है कि दोनों तरफ से फाइरिंग हुई थी जिसमें ये दो जवान मारे गए।

इसे भी पढ़िए :  देशी इस्पात कंपनियों के विकास के लिए कोल पर आयात शुल्क, स्वच्छ उर्जा उपकर हटायें: संसदीय समिति