कश्मीर में आंतकियों के ठिकाने का भंडाफोड़, भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त

0

दिल्ली
जम्मू-कश्मीर के रेयासी जिले में सुरक्षा बलों ने आतंकियों के एक ठिकाने का भंडाफोड़ कर वहां से हथियार और गोला बारूद जब्त किए।

इसे भी पढ़िए :  नेशनल जियोग्राफिक की मशहूर ‘अफगान गर्ल’ धोखाधड़ी के आरोप में हुई गिरफ्तार

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि पुलिस और सीआरपीएफ ने पूर्व मिली सूचना के आधार पर जिले के कालाबन वन क्षेत्र में एक संयुक्त अभियान शुरू किया।

इसे भी पढ़िए :  ब्रिटिश संसद ने गिलगित-बाल्टिस्तान को बताया भारत का अंग, पाक का कब्जा गैरकानूनी

उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान दो मैगजीन एवं 52 गोलियों सहित एक एके 47 रायफल, पीआईकेए बंदूक की 20 गोलियां, तीन अंडर बैरल ग्रेनेड लांचर :यूबीजीएल: ग्रेनेड जब्त किए गए। इस संबंध में एक मामला दर्ज किया गया है।

इसे भी पढ़िए :  कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन स्टार्ट, 15 मार्च तक कर सकते हैं एप्लाइ