26 जनवरी को दिल्ली को दहलाने के फिराक में आतंकी, हाई अलर्ट पर राजधानी

0
अलर्ट
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

सुरक्षा एजेंसियों ने 26 जनवरी के आस-पास दिल्ली सहित देश के तमाम एयरपोर्ट्स पर आतंकी हमले की आशंका को लेकर अलर्ट जारी किया है। जानकारी के मुताबिक, आतंकी अपने शरीर या फिर जानवरों के शरीर के अंदर विस्फोटक डालकर एयरपोर्ट पर हमले को अंजाम दे सकते हैं। इसके आलावा खुफिया एजेंसियों को यह भी पता चला है कि आतंकी परफ्यूम की बोतल या कम्प्यूटर के प्रिंटर और काट्रेज के अंदर भी विस्फोटक छुपा कर हमला कर सकते हैं।

इसे भी पढ़िए :  नाइजर के शरणार्थी शिविर पर हमला, 22 सैनिकों की मौत

इसके अलावा सुरक्षा एजेंसियों ने हेलीकॉप्टर, माइक्रो लाइट प्लेन या फिर रिमोट कंट्रोल ड्रोन के जरिये भी आतंकी हमले की आशंका जताई है। खुफिया सूत्रों से यह भी पता चला है कि आतंकवादी किसी विमान को हाईजैक करने की भी साजिश रच रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली का दिल 'कनॉट प्लेस' के इनर सर्किल पर फरवरी के बाद नहीं चलेंगी गाड़ियां

इंटेलिजेंस एजेंसी ने 6 जनवरी को पुलिस और दिल्ली एयरपोर्ट अथॉरिटी के साथ ये इनपुट्स साझा किए हैं। इसके मद्देनजर देश के प्रमुख शहरों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसके अलावा सभी एयरपोर्ट्स पर विमान में चढ़ने के लिए दूसरी सीढ़ी लगाना अनिवार्य करने का आदेश दिया है, जहां प्लेन में चढ़ने से पहले सीढ़ियों पर ही सभी यात्रियों की जांच होगी। एयरपोर्ट जाने वाले हर रास्ते पर सुरक्षा बढ़ाने के आदेश जारी किए गए हैं। सुरक्षा एजेंसियां सभी चार्टड और एयर एम्बुलेंस पर भी नज़र रखेंगी, क्योंकि ऐसी आशंका है कि इन्हें बुक करा कर आतंकी हमला अंजाम दिया सकता है।

इसे भी पढ़िए :  आतंकवाद के इस नए चेहरे से सहमी पूरी दुनिया, जानिए क्या है आतंक का नया और खौफनाक रूप
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse