सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में आतंकी हमला, 2 हमलावरों समेत 7 की मौत

0

सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में पुलिस मुख्यालय पर हमला हुआ है। इस हमले में 7 लोगों की मौत हो गई है।

सोमालिया में सुरक्षा अधिकारियों ने बताया है कि धमाके की जोरदार आवाज़ आने के बाद पूरा इलाक़ा धुएं से भर गया।

इसे भी पढ़िए :  दुबई: किस्मत बदली, एक झटके में मामूली भारतीय स्‍टोरकीपर बना करोड़पति, जानें कैसे

पुलिस के मुताबिक आत्मघाती हमलावरों ने दो गाड़ियों से सीआईडी की इमारत में टक्कर मारी है।

इस हमले के बाद वहाँ कई सुरक्षाकर्मी पहुँच गए हैं। इस्लामी चरमपंथी संगठन अल शबाब ने इस हमले की ज़िम्मेदारी ली है।

इसे भी पढ़िए :  नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा 23 अगस्त को आएंगे भारत

कुछ दिन पहले ही दो कार बम धमाकों में मोगादिशु में 13 लोगों की मौत हुई थी। वह हमला भी अल शबाब ने किया था।

 

इसे भी पढ़िए :  अमरनाथ हमले से देश आहत है: जितेन्द्र सिंह