केंद्रीय ऊर्जा मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिजली गुल

0

नरेंद्र मोदी सरकार की दो साल की उपलब्धियों का बखान करने के लिए आयोजित की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल बोल रहे थे, उस दौरान कार्यक्रम स्थल की बिजली दो बार गुल हो गई। इस दौरान पीयूष गोयल करीब ढाई मिनट तक अंधेरे में रहे।

इसे भी पढ़िए :  10 मिनट में देखिए पिछले 24 घंटे का पूरा घटनाक्रम और आज की एक्सक्लूसिव खबरें, GOOD MORNING COBRAPOST

दिलचस्प बात यह रही कि बिजली जाने से बिना प्रभावित हुए केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल ने अपना भाषण जारी रखा। न्यूज़ चैनल आजतक के मुताबिक इस दौरान पीयूष गोयल ने मोदी सरकार में अपने मंत्रालय की उपलब्धियों को भी गिनाया। उन्होंने कहा मैं अपने समर्थकों और आलोचकों दोनों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। हमारी उज्जवल डिस्कॉम एस्यूरेंस योजना (UDAY) सफल रही। हमने इन दो साल में 7779 गांवों तक बिजली पहुंचाई जो कि पिछले तीन सालों से 37 फीसदी ज्यादा है। पीयूष गोयल ने कहा कि हमने बिजली बनाने की अपनी क्षमता को 20 फीसदी तक बढ़ाया है।

इसे भी पढ़िए :  CBI करेगी हनी ट्रैप मामले की जांच, पार्टी में अकेले पड़े वरुण गांधी!