कांगो में भारतीयों की दुकानों पर हमले, अफ्रीकी नागरिक की हत्या का रिएक्शन

0

भारत की राजधानी दिल्ली में पिछले हफ्ते एक कांगो नागरिक ओलिवर की हत्या के बाद अब इस अफ्रीकी देश में भी भारतीयों को निशाना बनाया गया है। वहां कई भारतीय दुकानों पर हमला कर उन्हें बंद करा दिया गया है। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने बताया कि हमले में कुछ इंडियन सिटिजंस इंजर्ड भी हुए हैं।

इसे भी पढ़िए :  डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि बेटी न होती तो डेट करता, बेटी का जवाब जान कर चौंक जाएगें

दैनिक भास्कर के मुताबिक विकास स्वरूप ने कहा कि कांगो में इंडियन एम्बेसी कांगो गवर्नमेंट और लोकल अथॉरिटी के टच में है। उन्होंने कहा कि हम ऐसी घटनाओं की निंदा करते हैं। कांगो से भारत के रिश्ते काफी पुराने हैं।

इसे भी पढ़िए :  युद्ध की तैयारी कर रहा पाकिस्तान! आर्मी चीफ राहिल शरीफ ने लॉन्च किया वार रूम, रात में ही कराया युद्धाभ्यास

गौरतलब है कि पिछले हफ्ते 20 मई की रात दक्षिणी दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में कांगो नागरिक मसुंदा किटाडा ओलिवर की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस के मुताबिक तीन हमलवारों ने पत्थरों से ओलिवर पर हमला कर दिया था जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। घटना के कुछ देर बाद ही ओलिवर की मौत हो गई थी।

इसे भी पढ़िए :  इन तस्वीरों को देखकर ट्रंप ने लिया सीरिया पर हमले का फैसला