भगवंत मान के वीडियो पर बवाल, सभी दलों ने बर्खास्‍त करने की मांग की

0

नई दिल्‍ली : आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद भगवंत मान की ओर से संसद भवन परिसर का वीडियो बनाने के मुद्दे पर शुक्रवार को पार्लियामेंट के दोनों सदनों में जमकर हंगामा हुआ। सत्तापक्ष, विपक्ष सभी दलों के सांसदों ने एक सुर में इसकी निंदा करते हुए मान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एनडीए सदस्यों के भारी हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई। वहीं, मान की ओर से संसद भवन की वीडियोग्राफी कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने के मुद्दे पर राज्यसभा में भी हंगामा हुआ। गौर हो कि भगवंत मान ने संसद का एक वीडियो बनाकर फेसबुक पर अपलोड किया था, जिसके बाद बवाल बढ़ गया है। सत्‍ता पक्ष और विपक्ष ने आरोप लगाया है कि संसद की सुरक्षा के साथ भगवंत ने खिलवाड़ किया है।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी पर सड़क से लेकर सियासी गलियारों तक मचा हड़कंप, जनता बेहाल-नेता कर रहे राजनैतिक कदमताल..... देखिए पूरी पड़ताल - COBRAPOST IN DEPTH LIVE

संसद में आज सभी दलों ने इस मामले में भगवंत मान को बर्खास्‍त करने की मांग की। भाजपा, कांग्रेस, बीजद, अन्नाद्रमुक, शिवसेना, अकाली दल समेत विभिन्न दलों ने भगवंत मान के वीडियोग्राफी करने की निंदा की और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। लोकसभा स्‍पीकर सुमित्रा महाजन ने इस मामले को गंभीर बताया और पूर्व में हुए आतंकी हमलों का जिक्र करते हुए कहा कि इसी संसद के लिए 113 लोगों ने जान दी थी। सुमित्रा महाजन ने भी वीडियो पर आपत्ति‍ जताई। समन भेजे जाने के बाद भगवंत मान आज लोकसभा स्‍पीकर सुमित्रा महाजन के सामने पेश हुए। स्पीकर ने इस मामले में संसद के सुरक्षा अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है।

इसे भी पढ़िए :  GST लॉन्च का TMC करेगी बॉयकॉट, राष्ट्रपति से उद्घाटन कराना चाहती है कांग्रेस