UPSC Result: कर्नाटक की नंदिनी ने किया टॉप, अनमोल सिंह बेदी को दूसरा स्थान

0
यूपीएससी

यूपीएससी (केंद्रीय लोक सेवा आयोग) ने सिविल सर्विस परीक्षा 2016 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया। इस परीक्षा में कर्नाटक की नंदिनी केआर ने टॉप किया। टॉप 25 उम्मीदवारों में 18 लड़के और 7 लड़कियां हैं।

इसे भी पढ़िए :  गृह मंत्रालय का आदेश- किसी भी लिखित पत्राचार में नहीं लिखा जाये बुरहान वानी का नाम, 'मुठभेड़ में मारा गया आतंकी' लिखिये

रिजल्ट से बेहद खुश नंदिनी ने बताया कि वह हमेशा आईएएस बनना चाहती थीं। नंदिन ने वैकल्पिक विषय के तौर पर कन्नड़ साहित्य का एग्जाम दिया था। उन्होंने बेंगलुरु के एम. एस. रमैया इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी से सिविल इंजिनियरिंग में बीई की डिग्री हासिल की थी। आईआरएस ऑफिसर नंदिनी का यह चौथा प्रयास था।

इसे भी पढ़िए :  भाजपा को एक और झटका, कीर्ति आजाद की पत्नी 'आप' में होंगी शामिल

नंदिनी के बाद अनमोल सिंह बेदी ने बाजी मारी है। जबकि तीसरे नंबर पर गोपालकृष्ण रोनांकी का नाम है। चौथे पायदान पर भी लड़की ने पकड़ बनाई है। सौम्या पांडे का चौथा नंबर आया है। अनमोल ने BITS, पिलानी से कंप्यूटर साइंस में बीई किया है।

इसे भी पढ़िए :  वीडियो में देखिए- पहले पिटाई की, फिर जय श्रीराम के नारे लगवाए