‘2030 तक भारत लगभग हर फील्ड में होगा दुनिया में नंबर वन’

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

वर्मा ने कहा कि दोनों देश शांति, समृद्धि, जलवायु परिवर्तन और रक्षा जैसे उन मामलों पर और बेहतर कार्य कर सकते हैं जिनसे लोगों के जीवन पर बड़ा प्रभाव पड़ता है। अमेरिकी राजदूत ने कहा कि वह भारत और अमेरिका के संबंधों को लेकर अत्यंत आशावान हैं। वह इन दोनों देशों के संबंधों को ऊपर और नीचे जाने वाले रोलर कोस्टर की तरह नहीं देख रहे हैं। वह देख रहे हैं कि भारत और अमेरिका के संबंध नीचे नहीं बल्कि ऊपर की ओर ही जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरों ने संबंधों को और मजबूत किया है। उन्होंने मोदी के अमेरिकी संसद में दिए गए भाषण का हवाला दिया जहां मोदी ने कहा था कि दोनों देशों ने अपनी ऐतिहासिक झिझक को दूर किया है और भारत अमेरिका को अपना अपरिहार्य साथी बनाने की राह पर है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि भारत और अमेरिका पूरी दुनिया में शांति और सद्भाव को सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

इसे भी पढ़िए :  लगातार टेस्ट सीरीज जीतने वाले कप्तानों की सूची में विराट दूसरे नंबर पर

इससे पहले वर्मा ने छत्तीसगढ़ यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री रमन सिंह और राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मुलाकात की तथा अमेरिका-भारत सहयोग और राज्य में विकास पर चर्चा की। राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि वर्मा ने इस दौरान कहा कि राजनीतिक स्थिरता और सभी क्षेत्रों में निरंतर विकास छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी विशेषता है। यह स्थिति छत्तीसगढ़ में अमेरिकन कम्पनियों का व्यापार बढ़ाने के लिए काफी अनुकूल है। वे अधिक से अधिक अमेरिकन कम्पनियों को छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा, नवोन्मेष, स्मार्ट सिटी, फार्मास्युटिकल, आई.टी. और चिकित्सा के क्षेत्र में निवेश करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने रिचर्ड वर्मा को छत्तीसगढ़ में व्यापार और उद्योगों के विकास की संभावनाओं और उपलब्ध अवसरों की विस्तार से जानकारी दी।

इसे भी पढ़िए :  महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में AAP नेता कुमार विश्वास पर FIR दर्ज
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse