‘2030 तक भारत लगभग हर फील्ड में होगा दुनिया में नंबर वन’

0
राजदूत रिचर्ड वर्मा
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

भारत में संयुक्त राज्य अमेरिका के राजदूत रिचर्ड वर्मा ने कहा है कि वर्ष 2030 तक भारत लगभग प्रत्येक क्षेत्र में दुनिया का नेतृत्व करेगा। छत्तीसगढ़ आए अमेरिका के राजदूत ने मंगलवार (25 अक्टूबर) को यहां रायपुर में आईआईटी और आईआईएम के छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि वह देख रहे हैं कि आने वाला भविष्य भारत के लिए बेहतर है और वर्ष 2030 तक भारत लगभग प्रत्येक क्षेत्र में दुनिया का नेतृत्व करेगा। वर्मा ने कहा कि भारत एक ऐसा देश है जहां मध्यम वर्ग सबसे बड़ा होगा। बड़ी संख्या में कॉलेज के छात्र होंगे। अधिक पेटेंट धारक होंगे तथा यहां बुनियादी सुविधाओं, शहरीकरण और नए खोजों में बड़े पैमाने पर निवेश होगा। यह सब भारत को आने वाले समय में आगे लेकर जाएगा। उन्होंने कहा कि दुनिया के लोग भारत की तरक्की को लेकर उत्साहित हैं और वे यह जानना चाहते हैं कि यहां क्या हो रहा है। यही कारण है कि वह भारत और अमेरिका के रिश्ते को लेकर उत्साहित हैं। प्रत्येक मुद्दे पर सहमति नहीं हो सकती है कि लेकिन महत्वपूर्ण कार्यों को साथ किया जा सकता है।

इसे भी पढ़िए :  आतंकवाद का रास्ता छोड़े पाकिस्तान, तभी होगी बातचीत: PM मोदी

भारत और अमेरिका के रिश्तों को लेकर आशावादी वर्मा ने कहा कि पिछले दो वर्षों में भारत और अमेरिका के रिश्ते सबसे अच्छे रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति चाहते हैं कि भारत एक मजबूत, समृद्ध और सफल वैश्विक शक्ति बने। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में भारत और अमेरिका में बदलाव आया है। दोनों देश अब साथ आ रहे हैं। यदि आप पूछेंगे कि अमेरिका के राष्ट्रपति भारत को लेकर क्या महसूस करते हैं, तो उनका जवाब होगा कि भारत मजबूत और समृद्ध देश बने। वर्मा ने कहा कि भारत और अमेरिका ने साथ मिलकर कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। इस दौरान दोनों देशों के मध्य 110 अरब डॉलर का दोतरफा व्यापार हुआ है। भारत से लगभग 11 लाख लोगों ने अमेरिका की यात्रा की है। पिछले साल 10 लाख अमेरिकी लोगों ने भारत की यात्रा की जो अभी तक की सबसे अधिक संख्या है। वहीं 1.40 लाख भारतीय छात्र पिछले वर्ष अमेरिका में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे थे तथा पिछले वर्ष 15 अरब डॉलर का रक्षा व्यापार हुआ।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तानी ट्रैफिक पुलिस के इस हरकत से नाराज हुए जसप्रीत बुमराह
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse