नई दिल्ली। एयर इंडिया की लेट लतीफी जगजाहिर है। इसबार इसका शिकार हुए केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू। दरअसल नायडू को हैदराबाद जाना था, लेकिन नायडू की फ्लाइट एयर इंडिया के पायलट के वक्त पर एयरपोर्ट न पहुंचने से देर हो गई। जिसके बाद नायडू एयरपोर्ट से लौटकर घर वापस आ गए। इस पर केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट कर नाराजगी जाहिर की।
नायडू ने ट्वीट किया, ‘मुझे एअर इंडिया की फ्लाइट AI544 से हैदराबाद से सफर करना था। फ्लाइट को दोपहर 1 बजकर 15 मिनट पर उड़ान भरनी थी। मैं साढ़े बारह बजे एयरपोर्ट पहुंच गया। 1 बजकर 15 मिनट पर मुझे सूचित किया गया कि फ्लाइट लेट है क्योंकि पायलट अभी तक नहीं आया है। मैंने 1 बजकर 45 मिनट तक इंतजार किया। तब भी बोर्डिं ग शुरू नहीं हुई और मैं लौटकर वापस घर आ गया।’
नायडू ने कहा कि एअर इंडिया को सफाई देनी चाहिए कि ऐसा क्यों हुआ। उन्होंने कहा, ‘उम्मीद करता हूं कि एअर इंडिया को यह बात समझ आएगी कि हम कॉम्पिटीशन के दौर में हैं। इसके चलते मेरा एक जरूरी अपॉइंटमेंट मिस हो गया।’
हालांकि बाद में एअर इंडिया ने वेंकैया नायडू से माफी मांगी। एयरलाइंस ने ट्वीट कर कहा, ‘सर, फ्लाइट लेट होने के चलते हुई असुविधा के लिए हम माफी मांगते हैं। पायलट ट्रैफिक जाम में फंस गया था। जांच के आदेश दे दिए गए हैं।