निर्भया कांड के नाबालिग दोषी के आतंकवादियों से संपर्क ! : आईबी

0

नई दिल्ली। देश की खुफिया एजेंसी इंटेलीजेंस ब्यूरो ने एक अलर्ट जारी कर कहा है कि दिल्ली के निर्भया कांड के नबालिग दोषी का संपर्क आतंकवादियों से हो सकता है। आईबी ने इसे लेकर पहले भी अलर्ट जारी किया था।  इस मामले को लेकर आईबी ने दोषी के गृह जिले बदायूं (उत्तरप्रदेश) के प्रशासन को भी अलर्ट रहने के लिए कहा है। आईबी ने कहा है कि जिस सेल में नबालिग को रखा गया था। उसी में एक कश्मीरी युवक भी था। ये कश्मीरी युवक दिल्ली हाईकोर्ट के बम धमाकों में शामिल था। दोनों अपराधी करीब एक साल तक साथ रहे थे। अधिकारियों का कहना है कि निर्भया कांड के दोषी को कश्मीरी युवक ने कश्मीरियों के हक में अवाज उठाने के लिए उकसाया था।

इसे भी पढ़िए :  लाल किले से पीएम मोदी ने कहा सवा सौ करोड़ देशवासियों के लिए हम 2022 तक न्यू इंडिया बनाएंगे

हम आपको बता दें कि निर्भया कांड के इस दोषी को पिछले साल दिसम्बर में रिहा कर दिया गया था। 16 दिसम्बर 2012 की रात को 6 लोगों ने चलती बस में निर्भया के साथ गैंप रेप किया था। इस घटना में निर्भया के साथ इन अपराधियों ने बर्बरता पूर्वक व्यवहार किया था। जिसके कारण लंबे इलाज के बाद भी निर्भया की मौत हो गई थी।

इसे भी पढ़िए :  राजधानी दिल्ली में कौन कर रहा है 'लाश पर राजनीति'?