चेन्नई में खौफ! समंदर के रास्ते शहर में दस्तक देगी ‘तबाही’, आंध्र और तमिलनाडु में अलर्ट, स्कूल बंद

0
चेन्नई
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

चेन्नई इस वक्त एक अंजान से खौफ के साए में है, लोग घरों में बंद हो गए हैं। समुद्र से सटे इलाके खाली कर दिए गए हैं, मछुआरे अपनी नौका लेकर वापस भाग आए हैं, ये अंजाना खौफ कोई और नहीं बल्कि समुद्र में उठ रहा चक्रवाती तूफान वरदा है। जो अंडमान में भारी दहशत फैलाकर अब चेन्नई की तरफ रूख कर चुका है।

चक्रवातीय तूफान ‘वरदा’ आज उत्तर तमिलनाडु और दक्षिण आंध्र प्रदेश के बीच के इलाके को अपनी चपेट में ले लेगा। दोनों तटीय राज्यों ने इससे निपटने के लिए कई उपाय किए हैं। तमिलनाडु ने चार जिलों में सभी स्कूल-कॉलेजों में छुट्टियों की घोषणा कर दी है।

इसे भी पढ़िए :  मुंबई एयरपोर्ट के पास दिखा संदिग्ध ड्रोन, पुलिस ने जारी किया अलर्ट

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से लगे समूचे आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु में अलर्ट जारी कर दिया गया है। क्षेत्रीय मौसम केंद्र ने बताया कि वरदा रविवार को दोपहर ढाई बजे चेन्नई से 330 किलोमीटर पूर्व में केंद्रित था। सोमवार दोपहर यह उत्तर तमिलनाडु और दक्षिण आंध्र प्रदेश को अपनी चपेट में लेने से पहले पश्चिम की ओर बढ़ेगा।

इसे भी पढ़िए :  शर्मनाक : 20000 का कर्ज नहीं चुकाने पर साहूकार को दिया अपना नवजात बच्चा

वरदा के कारण तमिलनाडु सरकार ने प्रभावित इलाकों चेन्नई, कांचीपुरम और तिरूवल्लूर में स्कूल कॉलेजों और दफ्तरों में छुट्टियां घोषित कर दी है। मछुआरों से अगले 48 घंटे तक समुद्र में नहीं जाने को कहा गया है। आंध्र प्रदेश में यह तूफान 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से नेल्लोर की ओर बढ़ रहा है। अगले कुछ घंटों में इसके और तेज होने की आशंका है. इसके चलते आंध्र प्रदेश सरकार ने नेल्लोर, प्रकाशम, गुंटूर और कृष्णा जिले की प्रशासनिक मशीनरी को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए हाई अलर्ट कर दिया है।

इसे भी पढ़िए :  प्रोफ़ेशनल कार रेसर की कार एक्सिडेंट में मौत, पूरी खबर आपको हैरान कर देगी
उपग्रह द्वारा ली गई इस तस्वीर में वरदा के कारण चल रही तेज हवाएं देखी जा सकती हैं...
उपग्रह द्वारा ली गई इस तस्वीर में वरदा के कारण चल रही तेज हवाएं देखी जा सकती हैं…

वरदा से निपटने के लिए क्या तैयारी है, अगले स्लाइड में पढ़ें

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse