रूस की विश्वयुद्द की तैयारियां देख कर घबराई दुनिया! सीरिया में शांति स्थापित करने की कोशिशें तेज

0
रूस

युद्धग्रस्त सीरिया में शांति के प्रयास को बार-बार झटका लगने के बावजूद अमेरिका और रूस कूटनीति का एक और प्रयास करेंगे । वाशिंगटन इस सप्ताहांत यूरोप में अंतरराष्ट्रीय बातचीत में युद्धविराम सुनिश्चित करने का प्रयास करेगा।

युद्धविराम समझौता असफल रहने पर पिछले सप्ताह इस मुद्दे पर वाशिंगटन और मॉस्को के बीच अधिकारिक रूप से द्विपक्षीय संपर्क खत्म हो गया था। दोनों देशों ने शनिवार को लुसाने और रविवार को लंदन में दो दिवसीय बातचीत की कल घोषणा की।

रूस ने बागियों के कब्जे वाले पूर्वी अलेप्पो पर घातक हमला किया था जिसे सरकारी बलों का समर्थन प्राप्त था। सीरिया में सबसे भयानक किस्म की इस हिंसा के बाद यह बैठक हो रही है।

इसे भी पढ़िए :  भारतीय सेना को मिला है एक ऐसा हथियार जिसके सामने टिक नहीं पाएंगे आतंकी

रूस पर सीरिया के शहर पर हमला करने के लिए आरोप लगने के एक दिन बाद एक अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षक ने बताया कि अलेप्पो में ताजा हवाई हमलों के कारण कल कम से कम सात लोगों की मौत हो गयी।

इन घटनाओं से मॉस्को और पश्चिमी देशों के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया और रूस पर उसके बमबारी अभियान को लेकर संभावित युद्ध अपराधों का आरोप लगाया गया।

इसे भी पढ़िए :  जाकिर नाइक पर कसा शिकंजा, ED ने जारी किया समन

स्विटजरलैंड के शहर में अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी और रूस के विदेश मंत्री सेर्गेई लावरोव तुर्की और खाड़ी देशों के अपने समकक्षों से मुलाकात करेंगे।

लावरोव ने सीरियाई विपक्षी बलों का समर्थन करने वाले तुर्की, सउदी अरब और कतर का संभावित प्रतिभागी के रूप में नाम दिया है। लेकिन संघर्ष में एक महत्वपूर्ण पक्ष और सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल-असद के एक सहयोगी ईरान को आमंत्रित करने की किसी पक्ष ने पुष्टि नहीं की है।

इसे भी पढ़िए :  स्कॉर्पीन पनडुब्बी के डाटा लीक की जांच हाइकोर्ट के जज से करवाई जाए: कांग्रेस

उसके बाद लंदन में केरी के अपने यूरोपीय समकक्षों ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी के समकक्षों से मुलाकात करने की संभावना है।

आपको बता दे कि, सूत्रों के हवाले से खबर आई थी कि रूस विश्व युद्द की तैयारी कर रहा है। पुतिन ने छुट्टी मना रहे सभी उच्च अधिकारियों, राजनेताओं और उनके परिवार को घर (होमलैंड) लौटने को कहा है। इसी क्रम में रूस ने बुधवार को अंतरमहाद्वीपीय बलिस्टिक मिसाइलों का भी परीक्षण किया है।