‘नोटबंदी एक मूर्खतापूर्ण फैसला था, देश को बर्बाद कर दिया’

0
फोटो: साभार

नई दिल्ली। नोटबंदी की घोषणा को एक महीना पूरा होने पर गुरुवार(8 दिसंबर) को विपक्षी पार्टियों ने संसद भवन परिसर में ‘काला दिवस’ मनाया और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने नोटबंदी को मूर्खतापूर्ण फैसला बताते हुए कहा पीएम मोदी द्वारा लिया गया नोटबंदी का फैसला एक मूर्खतापूर्ण फैसला है, जिसने देश को बर्बाद कर दिया।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी ने 'कालेधन से ज्यादा अर्थव्यवस्था को रोका'

संसद भवन परिसर में विपक्षी दलों के विरोध प्रदर्शन के बाद गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर संसद में चर्चा से भागने का आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्षी दल उन्हें दोनों सदनों से ‘भागने नहीं’ देंगे, जहां चर्चा में प्रधानमंत्री के हिस्सा लेने पर सभी चीजें स्पष्ट हो जाएंगी।

इसे भी पढ़िए :  देश के विकास दर पर नोटबंदी का असर, एशियाई विकास बैंक ने घटाया वृद्धि दर अनुमान

कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री का अच्छा समय चल रहा है और पिछले एक महीने से इस मुद्दे पर वह अपनी बातें बदल रहे हैं, जबकि लोग कठिनाइयों के बोझ के तले दबते जा रहे हैं। कांग्रेस के अलावा तृणमूल कांग्रेस, माकपा, भाकपा, सपा जैसे दलों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष धरना दिया। विपक्षी दलों के सदस्य अपने हाथों पर काली पट्टी बांधे हुए थे।

इसे भी पढ़िए :  'नोटबंदी के फैसले से अर्थव्यवस्था को होगा 1.28 लाख करोड़ रुपये का नुकसान'