महाशिवरात्री पर पाकिस्तान के प्राचीन मंदिर में ‘गांधी परिवार’ की तरफ से रुद्राभिषेक

0
महाशिवरात्री
फाइल फोटो
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

महाशिवरात्री के अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रियंका वादरा गांधी ने पाकिस्तान स्थित कटासराज शिव मंदिर में पूजा के लिए सामाग्री भेजी है। महाशिवरात्री पर शुक्रवार को गांधी परिवार की ओर से पाकिस्तान के इस फेमस मंदिर में शिव जी का अभिषेक होगा। हरिद्वार की सनातन धर्म संस्था से 5 लोगों का एक दल सोनिया और प्रियंका की तरफ से पूजा सामाग्री लेकर वहां गया है। आपको बता दें कि हर साल महाशिवरात्रि पर पाकिस्तान के प्राचीन कटासराज शिव में सोनिया गांधी पूजा सामग्री भेजतीं हैं और उनकी तरफ से महाशिवरात्रि पर अभिषेक होता है।

इसे भी पढ़िए :  इंडिया टीवी के पत्रकार का पीएम मोदी को पत्र, लिखा- संपादक फर्जी खबर के लिए बनाते है दवाब

 

 

कटास राज पाकिस्तान के पाकिस्तानी पंजाब के उत्तरी भाग में नमक कोह पर्वत शृंखला में स्थित हिन्दुओं का प्रसिद्ध तीर्थ स्थान है। यहां एक प्राचीन शिव मंदिर है। इसके अतिरिक्त और भी मंदिरों की श्रृंखला है जो दसवीं शताब्दी के बताये जाते हैं। इतिहासकारों एवं पुरात्तव विभाग के अनुसार, इस स्थान को शिव नेत्र माना जाता है। जब मां पार्वती सती हुईं तो भगवान शिव की आंखों से दो आंसू टपके, एक आंसू कटास पर टपका जहां अमृत बन गया और यह आज भी महान सरोवर अमृत कुंड तीर्थ स्थान कटास राज के रूप में है, दूसरा आंसू अजमेर राजस्थान में टपका जहां पुष्करराज तीर्थ स्थान है।

इसे भी पढ़िए :  सपा-कांग्रेस गठबंधन पर मुहर, सिर्फ घोषणा बाकी... लेकिन फंस सकता है ये पेंच। देखिए महागठबंधन पर खास चर्चा COBRAPOST IN-DEPTH

 

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse