हिन्दुस्तान को हिंदू राष्ट्र बनाना चाहते हैं सीएम योगी? विपक्ष ने बताया खतरनाक

0
हिंदू राष्ट्र
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने पहले टीवी इंटरव्यू में कहा था कि हिंदू राष्ट्र की अवधारणा सही है। इस बयान पर सियासत शुरू हो गई है। बीएसपी अध्यक्ष मायावती ने इसे असंवैधानिक बताया है तो सीपीआई नेता डी राजा ने इसे खतरनाक तक करार दिया है। बीजेपी ने इस मामले पर सियासत को बेवजह करार दिया है।

इसे भी पढ़िए :  BJP ने मायावती पर धर्म और जाति के आधार पर वोट मांगने का लगाया आरोप, बसपा की मान्यता रद्द करने की भी मांग

सीएम बनने के बाद डीडी न्यूज को दिए अपने पहले टीवी इंटरव्यू में योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि हिंदू राष्ट्र की अवधारणा सही है। इस इंटरव्यू में योगी ने हिंदुत्व को लेकर अपनी सरकार के पक्ष को बड़े बेबाक तरीके से रखा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बूचड़खानों पर सुप्रीम कोर्ट और एनजीटी के फैसलों को लागू किया जाएगा।

इसे भी पढ़िए :  अब यूपी के सरकारी स्कूलों में सुधरेगा शिक्षा का स्तर, सीएम योगी करेंगे यह फैसला

हिंदू राष्ट्र की अवधारणा पर योगी के बयान को बीएसपी प्रमुख मायावती ने असंवैधानिक बताया और देश की सेकुलर छवि के लिए गहरा धक्का बताया। मायावती ने कहा कि योगी आदित्यनाथ को देश का संविधान पढ़ना चाहिए। संविधान की बुनियाद धर्मनिरपेक्षता है। अगर वो हिन्दू राष्ट्र बनाएंगे तो सिख, पारसी और मुसलमान कहां जाएंगे। मायावती ने कहा कि योगी आदित्यनाथ आरएसएस का एजेंडा लागू कर रहे हैं उत्तर प्रदेश में। वहीं सीपीआई के डी. राजा ने इसे खतरनाक बताया और कहा कि आने वाले वक्त में इसके नुकसान भी दिखने लगेंगे।

इसे भी पढ़िए :  स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपनी पार्टी ' बहुजन लोकतंत्रिक मंच' बनाया

अगले पेज पर योगी के पहले इंटरव्यू की बड़ी बातें

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse