स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपनी पार्टी ‘ बहुजन लोकतंत्रिक मंच’ बनाया

0

बसपा से पिछले महीने अलग हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपनी नई पार्टी बनाने का ऐलान किया है। मौर्य ने अपनी पार्टी का नाम ‘बहुजन लोकतांत्रिक मंच” रखा है। बसपा का यह पूर्व नेता उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 22 सितंबर को एक विशाल रैली करके आगामी विधान सभा चुनाव की आगाज करेगा।
स्वामी ने बताया कि देवी पाटन मंडल, बस्ती मंडल, गोरखपुर मंडल, फैजाबाद मंडल, और इलाहाबाद, वाराणसी मंडल में कमेटियां गठित की गई हैं। इनमें सभी क्षेत्रों में पदाधि‍कारियों की नियुक्ति भी हो गई है। जिले के पदाधिकारी ही विधानसभा के पदाधिकारी की नियुक्ति करेंगे।
आगे स्वामी ने कहा कि वे 22 सितंबर की रैली को सफल बनाने के लिए 31 जुलाई से प्रदेश के अलग-अलग जिलों का दौरा करेंगे। मौर्य ने कहा कि रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए वो खुद मंडल स्तर पर अपने साथियों के साथ जाएंगे। स्वामी ने 24 जुलाई को पश्चिम उत्तर प्रदेश के सभी मंडलों की बैठक बुलाई है। उनसे राय लेने के बाद वो आगे की रणनीति तय करेंगे.
हम आपको बता दें कि बसपा छोड़ने के बाद यह अटकले लगाई जा रही थी कि मौर्य सपा या भाजपा में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए मौर्य और पार्टी नेताओं के बीच मुलाकातों का दौर भी जारी था। लेकिन फिर मौर्य ने नई पार्टी बनाने का ऐसान कर दिया।

इसे भी पढ़िए :  केजरीवाल आज गुजरात में करेंगे चुनावी रैली का शंखनाद