जहूर वताली ने किया, NIA के सामने टेरर फंडिंग को लेकर नया खुलासा

0
जहूर वताली ने किया, NIA के सामने टेरर फंडिंग को लेकर नया खुलासा

जहूर वताली ने NIA के सामने टेरर फंडिंग को लेकर एक नया खुलासा किया है। जहूर वताली ने एनआईए की पूछताछ में दिल्ली, पंजाब, यूके और दुबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी होने का खुलासा किया है। जिसके बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) जहूर वताली की इन संपत्तियों के हवाला कनेक्शन की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़िए :  सुप्रीम कोर्ट ने कहा, 'किसानों की खुदकुशी के बाद मुआवजा देना समस्या का हल नहीं'

जहूर वताली के खिलाफ एनआईए को कई अहम सबूत मिले है। इनमें कश्मीर में अलगाववादियों को फंड करने के भी सबूत शामिल है। बताया गया है कि अलगाववादियों तक पैसा पहुंचाने में भी जहूर वताली मदद करता था।

इसे भी पढ़िए :  NDTV के बाद मोदी सरकार ने इस चैनल पर भी लगाया 1 दिन का बैन

इतना ही नहीं ये भी बात सामने आई है कि जहूर वताली को दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायुक्त के अधिकारियों से मदद मिलती थी। एनआईए ने ऐसे पाकिस्तानी अधिकारियों की पहचान की है, जिनसे वताली मुलाकात करता था।

इसे भी पढ़िए :  जांच एजंसियों को शक, पेरिस थिएटर हमले से थे आइएस के संदिग्ध मोइदीन के ताल्लुकात

Click here to read more>>
Source: aaj tak