आपको सुन के थोड़ अजीब जरुर लगा होगा पर ये सच की एक शख्स ने पत्नियों से पीडि़त पतियों के लिए आश्रम खोला है । अक्सर ही हम पति द्वारा पीड़ित महिलाओं के मामले सामने आते हैं, लेकिन आज पत्नी पीड़ित पतियों की संख्या भी कम नही है। इसके कई उदाहरण औरंगाबाद में पीड़ित पतियों के इस आश्रम में मिलेगें
जी हां जान के हैरानी होना लाजमी है पर अब पत्नी पीड़ित पतियों वाला यह शब्द सुनकर हो सकता आपको थोड़ा अजीब लग रहा हो, लेकिन यह सच है। सिर्फ पतियों द्वारा पत्नियां ही नहीं सताई जाती हैं बल्कि पत्नियों द्वारा बड़ी संख्या में पति भी सताए जाते हैं। शायद यही कारण है की पीड़ित पतियों के लिए औरंगाबाद में एक आश्रम खोला गया है। और यहां पर बड़ी संख्या में पीड़ित पति आते हैं। बता दे की सबसे खास बात तो यह है कि इस आश्रम को खोलने वाले भारत फुलारे खुद भी पत्नी के सताए हुए हैं। इसी कारण उन्होने अहसास कर समाज में अपने जैसे दूसरे पीड़ित पतियों के लिए ये आश्रम खोला है।
इस आश्रम सिर्फ पत्नी से प्रताड़ित पतियों को ही प्रवेश मिलता है और करीब 1200 वर्गफीट जगह में बना हुए इस आश्रम में तीन कमरे और इसके अलावा यहां सिर्फ उसी पति को रखा जाता है जिस पर उसकी पत्नी ने करीब 20 मामले दर्ज कराए हों। वहीं वह खाना बनाने के साथ अपना खर्च उठाने में सक्षम हो। इस संबंध में आश्रम के फाउंडर भारत फुलारे का कहना है कि वह ऐसे लोगों का दर्द अच्छे से समझ सकते हैं। उनकी पत्नी ने खुद उनके खिलाफ 147 केस दर्ज कराए हैं। जिसके चलते उन्हें लंबे समय तक कानूनी लड़ाई में भटकना पड़ा था। यहां पर सप्ताह के हर शनिवार को पुरुषों की काउंसिलिंग होने के साथ उन्हें कानूनी सलाह दी जाती है।