आज के युग में महिलाओं को नाजुक नहीं मानना चाहिए है। क्योंकि महिला किसी पुरुष से भी कम नहीं है। चाहे वो बॉडी बनाने की बात हो या किसी अन्य काम की बात, महिला हमेशा पुरुषों से आगे रहती हैं। कुछ महिला के लिए स्लिम बॉडी उनके लिए बेस्ट मानी जाती है। और बहुत सारी महिलाएं वजन कम करने के लिए ढेर सारी मशीनों का प्रयोग करती हैं। ऐसे में कोई महिला, पुरुषों की तरह बॉडी बिल्डिंग करे, तो हैरानी ही होगी। उससे भी बड़ी हैरानी यह देखकर होगी कि उन फीमेल बॉडी बिल्डर्स ने ऐसी मजबूत बॉडी बना ली है। जिसे देखकर अच्छे-अच्छे पुरुष भी शरमा जाएं। हम आपको बता रहे हैं, ऐसी ही महिलाओं के बारे में, जिनकी सुगठित बॉडी देखकर पुरुष बॉडी बिल्डर्स को भी जलन होने लगती है। खास बात यह है कि मजबूत शरीर के साथ ये खूबसूरत चेहरे की मालकिन भी हैं।
बता दे कि ब्रिजिटा ब्रेजोवैक 14 साल की उम्र से ही जिम जाने लगी थीं। लेकि उस समय वह अपने लवर के घर पर बने जिम का इस्तेमाल करती थीं। धीरे-धीरे उनका जिम से प्यार पागलपन की हद तक बढ़ गया, जिसका नतीजा ये हुआ कि उनकी बॉडी इतनी खतरनाक बन गई। कई चैंपियनशिप जीतने के बाद उन्होंने 2013 में रिटायरमेंट ले लिया। लेकिन आज भी ब्रिजिटा से कई मशहूर मेल बॉडी बिल्डर्स तक डरते हैं। ब्रिजिटा कराते में ब्लैक बेल्ट हैं और बॉक्सिंग भी करती हैं। फिलहाल वे पर्सनल ट्रेनर के रूप में काम करती हैं। ब्रिजिटा की एक और खास बात है कि वे 4 भाषाएं जानती हैं

































































