लंदन : ब्रिटेन में एक 65 वर्षीय शख्स को 12 महीने जेल की सजा सुनाई गई है। इस व्यक्ति ने अपनी 64 वर्षीय पत्नी को 3 कुत्तों के साथ सेक्स करने के लिए उकसाया। डेनियल गेलोवे नाम के इस शख्स ने अपने ऊपर लगे आरोपों को स्वीकार भी किया था। डेनियल ने अदालत को बताया कि उसने अपनी पत्नी केरोल से कहा कि वह 3 अलग-अलग नस्ल के कुत्तों के साथ सेक्स करे।
ब्रिटेन के अखबार ‘मिरर’ में छपी एक खबर के मुताबिक, केरोल को इसी मामले में पिछले महीने सजा सुनाई गई थी। डेनियल के पास से पुलिस को छोटे बच्चों की करीब 12,000 अश्लील तस्वीरें मिली थीं। इसके अलावा उसके पास से केरोल की 191 तस्वीरें भी मिली थीं। ये तस्वीरें तब ली गईं थीं, जब केरोल कुत्तों के साथ सेक्स कर रही थी। केरोल और डेनियल की आपत्तिजनक हरकतें उस समय सामने आईं, जब मिलटरी पुलिस लिंकनशर में रहने वाले रॉयल एयरफोर्स के एक सदस्य की जांच कर रही थी। इसी जांच के दौरान पुलिस को एक अजीब सी सेक्स पार्टी से जुड़े कुछ सबूत मिले। इस पार्टी में शामिल पुरुषों के सामने महिलाओं ने उनके कुत्तों के साथ सेक्स किया। बाद में पुरुषों ने खुद भी महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध बनाया।
अगले पेज पर पढ़िए- कैसे सामने आया मामला