क्या आप फेसबुक के इन सीक्रेट बटन्स के बारे में जानते हैं ?

0
फेसबुक

आप बिना मॉउस के ज्यादा इस्तेमाल के भी अपना फेसबुक काफी तेज तरीके से चला सकते हैं, वो भी बेहद आसानी से. जी हां, आपके कीबोर्ड में तमाम ऐसे कीवर्ड्स हैं, जिससे आप अपना फेसबुक आसानी से नैविगेट कर पाएंगे और आपको कोई परेशानी भी नहीं होगी. खास बात तो ये है कि आपका मॉउस की ज्यादा जरूरत भी नहीं पड़ेगी.

इसे भी पढ़िए :  नवरात्र का आज आंठवा दिन, मां महागौरी के पूजन से मिलती है मन की शांति

अगर आप माइक्रोसॉफ्ट विडोंज के यूजर हैं, तो क्रोम वेब ब्रॉउजर पर आपको शॉर्टकट्स इस्तेमाल करने के लिए alt+# बटन दबाना होगा, ताकि ये शॉर्टकट्स एक्टिवेट हो जाएं. मोजिला फायरफॉक्स के लिए आपको Alt+shift+# का इस्तेमाल करना होगा.

आप 1 बटन का इस्तेमाल करके न्यूज फीड ऐक्सेस कर सकते हैं, और अगर आप 2 नंबर बटन दबाते हैं, तो इससे आप सीधे अपने टाइमलाइन पर चले जाएंगे, पर ध्यान रहे, ये तभी काम करेगा, जब आप पहले बताए गए तरीके से शॉर्टकट एक्सेस हासिल कर चुके हों.

इसे भी पढ़िए :  जिस्मफरोशी का धंधा भी हुआ कैशलेस, दिल्ली में पेटीएम से हो रहा है सेक्स का पेमेंट

आप फेसबुक में अपने फ्रेंड तक पहुंचने के लिए 3 नंबर बटन दबाकर सीधे पहुंच सकते हैं, तो मैसेज इनबॉक्स में जाने के लिए आपको 4 दबाना होगा.

फेसबुक शॉर्टकट्स में आपको नोटिफिकेशन देखने के लिए सिर्फ 5 दबाना होगा, तो सेटिंग में जाने के लिए सिर्फ 6 नंबर का बटन दबाना ही काफी होगा.

इसे भी पढ़िए :  आज फ्रेंडशिप डे है, जानें कैसे हुई इसकी शुरुआत और क्यों है ये दिन दोस्तों के लिए कुछ खास

अगर आपको एक्टिनिटी लॉग में जाना है तो आप 7 दबाएं और खुद के बारे में जानना है यानि अबॉउट मी ऑप्शन में जाना है, तो 8 दबाएं.

इसी तरह से टर्म्स के ऑप्शन में जाने के लिए 9 दबाना होगा, तो 0 का बटन आपको फेसबुक हेल्प पर जे जाएगा.