नवरात्र स्पेशल: क्या है नौ देवियों का महत्व और कैसे करें इनकी पूजा? पढ़िए- व्रत के जायकेदार व्यंजन

0
2 of 12
Use your ← → (arrow) keys to browse

माँ  के नौ  रूप-

देवी माँ या निर्मल चेतना स्वयं को सभी रूपों में प्रत्यक्ष करती है और सभी नाम ग्रहण करती है| हर रूप और हर नाम में एक दैवीय शक्ति को पहचानना ही नवरात्र मनाना है|

इसे भी पढ़िए :  नवरात्रि के नौ दिन और माता के नौ रूपों का महत्व, कैसे मनाएं मैया को, यहां पढ़ें

1 शैलपुत्री

शैल का अर्थ है शिखर| दुर्गा को शैल पुत्री क्यों कहा जाता है, यह बहुत दिलचस्प बात है| जब ऊर्जा अपने शिखर पर होती है, केवल तभी आप शुद्ध चेतना या देवी रूप को देख, पहचान और समझ सकते हैं| उससे पहले, आप नहीं समझ सकते, क्योंकि इसकी उत्त्पति शिखर से ही होती है – किसी भी अनुभव के शिखर से| यदि आप 100% क्रोधित हैं, तो आप देखें कि किस प्रकार क्रोध आपके सारे शरीर को जला देता है| किसी भी चीज़ का 100% आपके सम्पूर्ण अस्तित्त्व को घेर लेता है – तब ही वास्तव में दुर्गा की उत्पत्ति होती है|

इसे भी पढ़िए :  आज नौंवा नवरात्र और रामनवमी: सभी मनोकामनाएं पूर्ण करेंगी मां सिद्धिदात्री, राम लगाएंगे बेड़ा पार
2 of 12
Use your ← → (arrow) keys to browse