देश में मोटे लोगों की आबादी हुई दोगुनी, पूरी रिपोर्ट आपको चौंका देगी

0
मोटे

देश में मोटापा तेजी से फैलता जा रहा है। यही कारण है कि नौ साल के भीतर मोटे लोगों की आबादी दोगुनी हो गई है। यह खुलासा राष्ट्रीय परिवार कल्याण सर्वेक्षण (एनएफएचएस-4) की रिपोर्ट में हुआ है।

एनएफएचएस-4 की रिपोर्ट के मुताबिक, पुरुषों से कहीं ज्यादा महिलाओं में मोटापा बढ़ रहा है। शहरों में तकरीबन एक तिहाई महिलाएं और एक चौथाई पुरुष मोटापे की चपेट में हैं। एनएफएचएस-3 सर्वे 2005-06 में हुआ था। तब 9.3 फीसदी पुरुष और 12.6 फीसदी महिलाएं मोटापे की चपेट में थीं। ताजा सर्वेक्षण 2014-15 में किया गया, जिससे 18.6 फीसदी पुरुषों और 20.7 फीसदी महिलाओं के मोटापे की चपेट में होने का पता चला।

इसे भी पढ़िए :  गृहमंत्रालय ने जारी किया एडवाइजरी, अवैध तरीके से रह रहे रोहिंग्या मुसलमानों कि की जाए पहचान

महिलाओं के बार-बार गर्भधारण करने से भी मोटापे का खतरा ज्यादा रहता है। दूसरे, रजोनिवृत्ति के दौरान विशेष एहतियात नहीं बरतने से भी वजन बढ़ सकता है। राष्ट्रीय परिवार कल्याण सर्वेक्षण की रिपोर्ट में कहा गया है कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाने को लेकर पिछले एक दशक के दौरान लोगों में काफी जागरूकता बढ़ी है। इसके बावजूद भी लोगों में मोटापा बढ़ रहा है, जो चिंता का कारण है।

इसे भी पढ़िए :  पढ़िए ISIS के क्रूरता और मंसूबों की पूरी कहानी