अगर आप भी हैं नींद की समस्या से परेशान, तो मुंबई के इस लैब में है समाधान

0
नींद

अगर आप नींद की समस्या से परेशान हैं तो ये खबर आपके लिए है। अब आपको ज्यादा परेशान हाने की जरूरत नहीं है। दरअसल मुंबई के एक हॉस्पिटल में एक प्रयोगशाला बनाई गई है, जो आपकी नींद से जुड़ी हर प्रकार की समस्याओं का समाधान करेगी। आपकी नींद की समस्या के पीछे कई कारण हो सकते हैं।

अगर आप ठीक से नींद नहीं ले पा रहे हैं तो इसके पीछे तनाव, शारीरिक परेशानी, दवाएं और यहां तक कि आपकी कॉफी भी बड़ा कारण हो सकती है। मुंबई शहर के विले पार्ले में कूपर हॉस्पिटल में पहली बार ‘नींद प्रयोगशाला’ (स्लीप लैब) की शुरुआत हुई। इस लैब में स्लीप एप्निया से पीड़ित रोगियों पर काम किया जाएगा।

इसे भी पढ़िए :  इराक जाकर ISIS में शामिल हुए मुंबई के अमन तांडेल की मौत, वीडियो के जरिये दी थी भारत हमले की धमकी

शहर की करीब 30 प्रतिशत आबादी सोने की परेशानी से जूझ रही है। लेकिन डॉक्टरों कि माने तो कि स्लीप एप्निया के मामलों में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो रही है। आपके शारीरिक और मानसिक स्थिति के अलावा, वजन ज्यादा होना भी इस बीमारी का प्रमुख कारण हो सकता है। इस डिपार्टमेंट में ऐसे मरीजों का ख्याल रखा जाएगा।

इसे भी पढ़िए :  गठबंधन में दरार: बीएमसी चुनाव में BJP से अलग होकर लड़ेगी शिवसेना, उद्धव बोले- अब शुरू हो गई है जंग

मालूम हो कि इस स्लीप लैब में मरीजों के अध्यन्न के लिए कुल आठ बेड होंगे, इसके अलावा एक प्रशिक्षित स्टाफ जिनमें दो एचओडी और तीन टैक्निशन भी शामिल हैं। लैब में जब आपको 8 घंटे की नींद के लिए भेजा जाएगा तो आपके सिर, चेहरे, छाती, हाथों पर इलेक्ट्रिक स्ट्रिप रहेगी। यह पूरी व्यवस्था यहां पर मुफ्त दी जाएगी।

इसे भी पढ़िए :  ‘बिस्तर गर्म’ करती है ये महिला, 5454 रुपये हैं चार्ज़